भारती चैरीटेबल ट्रस्ट की टीम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

फरीदाबाद। भारती चैरीटेबल ट्रस्ट की टीम शनिवार की रात्रि बल्लभगढ़ से ओल्ड फरीदाबाद मुख्य हाईवे, मथुरा रोड के फुटपाथ पर सोने वाले बेघर व्यक्तियों की सेवा प्रयास में लगी रही। भीष्ण ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए एवं उनकी स्वास्थ्य जांच कर दवाईंयां भी वितरित की गईं। इस समय उनके साथ टीम के समर्पित सदस्य जितेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, यश सक्सेना आदि का बहुत सहयोग रहा।



