केन्द्रीय आम बजट में वकील वर्ग की अनदेखी की गयी : अनुज शर्मा

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा एडवोकेट के देश के आम बजट 2021 पर टिप्पणी करते हुए बताया कि देश में वकील वर्ग अपना एक अलग महत्व रखता है। देश की व्यवस्था में वकीलों का भी अपना एक अलग योगदान है। ये वर्ग देश का बहुत बड़ा वर्ग है। वकील वर्ग देश के उन वर्गो में से एक है।
जिस वर्ग ने कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेली, स्कूल और कॉलेजो के साथ साथ देश की अदालते सबसे ज्यादा दिनों तक बंद रही जिसकी वजह से वकीलों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा इस दौरान सरकार ने वकील समुदाय पर कोई ध्यान नहीं दिया था, लेकिन हमारे वकील वर्ग को पेश होने वाले आम बजट 2021 में सरकार से बहुत उम्मीद थी कि सरकार देश के वकीलों के लिए कोई विशेष पैकेज की घोषणा करेगी लेकिन बजट में वकीलों का कोई ध्यान नहीं रखा गया। सरकार की पूर्ण रूप वकील वर्ग की अनदेखी की जाने से हम बजट का और भाजपा सरकार का पूर्णतः विरोध करते हैैं।



