18 साल से ऊपर के सभी विद्यार्थी वोट अवश्य बनवाएं : डॉ एम पी सिंह

फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त कम नोडल अधिकारी स्वीप सतबीर सिंह मान के आदेशानुसार स्वीप के ऑर्डिनेटर डॉ एम पी सिंह ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फरीदाबाद के विद्यार्थियों और अध्यापकों को बोट की महत्वता के बारे में बताया तथा 18 साल से ऊपर के सभी विद्यार्थियों को वोट बनवाने के लिए अपील की। डॉ एम पी सिंह ने फॉर्म 6, फॉर्म 7, फॉर्म 8 के अलावा एनएसबीपी पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसी भी समस्या समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करने के लिए कहा।

डॉ एम पी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता को जागरूक होना बहुत जरूरी है, सभी को अपनी वोट बनवानी चाहिए और मतदान वाले दिन सभी को मत देना चाहिए। इसके लिए हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि आसपास में रहने वाले सभी पड़ोसियों रिश्तेदारों और मित्रों को इसके बारे में जागरूक करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दें। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण संस्थान के अध्यापकों ने अपने विद्यार्थियों को साथ लेकर आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।

इस अवसर पर सेविंग टेक्नोलॉजी से योगिता, अनुदेशक कोपा से श्वेेता, अनुदेशक रुचिता, अनुदेशक वेद, अनुदेशक होराम, लिपिक संतोष कुमार, अनुदेशक मुख्य रूप से मौजूद रहे। आईटीआई के प्रधानाचार्य महेश रावत ने आश्वस्त किया कि हम सरकार के दिशा-निर्देशों की मन से पालना करेंगे और अधिक से अधिक विद्यार्थियों की बोट बनवाकर संबंधित विभाग को सूचना प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!