संजय कॉलोनी एरिया में चाकू से हमला कर व्यक्ति की हत्या करने के मामले में थाना मुजेसर में मुकदमा दर्ज, आरोपियो को किया काबू

मृतक व हमला करने वाले दोनों आरोपी रात मृतक के घर पर ही थे, पुरानी रंजिश के चलते दिया था वारदात को अनजाम

फरीदाबाद : बता दें कि रात्रि करीब 12.30 इआरवी 187 को पुलिस कंट्रोल रूम से चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने की सुचना मिली। जिसपर इआरवी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर अंशुल(39) घायल अवस्था में मिला जिसकी छाती, पेट व गर्दन पर चोट के निशान थे। जिसको तुरंत इआरवी टीम बीके अस्पताल लेकर गई। जहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों की टीम ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह, एसीपी मुजेसर, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, एफएसएल टीम व क्राइम ब्रांच टीम सेक्टर-48 व 56 पहुंचे।

डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने आरोपियों को जल्द दर पकड़ के निर्देश दिए थे।

घटना के बारे में मृतक के परिजनों को वारदात के सूचना दी गई। मृतक के भाई अरविन्द ने आरोपियों के खिलाफ थाना मुजेसर में शिकायत दी की मृतक अंशुल की पत्नी के चचेरे भाई मोहर सिंह व उसके दोस्त मनोज से पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की वारदात करने बारे शिकायत दी!

मृतक के भाई ने बताया कि 5 मार्च की रात को करीब 11 बजे खा पी रहे थे जो किसी बात को लेकर अंशुल के साथ मोहर सिंह और मनोज का झगड़ा हो गया पास में पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से मोर सिंह ने अंशुल पर हमला कर दिया जिससे अंशुल की छाती,गर्दन और पेट में चोट आई। जिसके कारण अंशुल बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर पड़ोस में किराए पर रह रहे चंद्रशेखर और मकान मालिक की लड़की पूजा। चंद्रशेखर के द्वारा बीच बचाव किया गया जिसमें बीच बचाव के दौरान चंद्रशेखर के कंधे पर भी चाकू लगा। अरविंद ने बताया कि अभी 8-10 दिन पहले अंशुल की पत्नी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसके कारण वह अपनी छोटी लड़की के साथ अपने घर गई हुई थी। शिकायत पर थाना मुजेसर में आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही है। आरोपी को काबू कर लिया गया है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक का बीके अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

वारदात के मौके से पूछताछ में पता चला की मृतक अंशुल व दोनों आरोपी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जो तीनों में किसी बात को लेकर झगडा होने लगा। आवाज सुनकर मकान मालिक की लडकी आई तो उसने अंशुल को खुन से लथपथ देखा जिसने पुलिस को 112 पर सूचना दी। झगडे के बीच बचाव में मकान में किराए पर रह रहे चन्द्रशेखर को भी चोट आई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!