राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद शाखा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सेक्टर 3 स्थित लिटिल फ्लावर प्ले एंड डे केअर स्कूल में स्कूल ओनर व संस्था की सदस्य बहन पुष्पलता सारस्वत के संयोजन में बच्चों में साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व विशिष्ट अतिथि कुसुम सिंह, सुनीता गुप्ता, नीलम चौधरी, सीमा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति में बड़े ही सुंदर नृत्य किये।

स्कूल में मेधावी बच्चों को अम्बिका शर्मा ने गोल्ड मेडल देकर उनको प्रोत्साहित किया। सभी बच्चों में स्टेशनरी व फ्रूटी बांटी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला शक्तियों ने धूमधाम से फूलों व रंगों के साथ होली खेली। अम्बिका शर्मा ने पुष्पलता सारस्वत व सभी स्कूल अध्यापिकाओं का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!