राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी के लाइसेंस को निरस्त/ रद्द करने के संबंध में बिट्टू बजरंगी को एक नोटिस जारी

फरीदाबाद 9 अप्रैल : फरीदाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी के लाइसेंस को निरस्त/ रद्द करने के संबंध में बिट्टू बजरंगी को एक नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी निवासी पर्वतीय कॉलोनी, को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस दिया गया था। बिट्टू बजरंगी के द्वारा लाइसेंस अप्लाई करते वक्त शपथ पत्र/एफिडेविट देकर यह आश्वासन दिया गया था कि वह लाइसेंस से संबंधित नियम शर्तों का पालन करेगा। इन्हीं शर्तों पर बिट्टू बजरंगी को शस्त्र लाइसेंस दिया गया था।

लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, वह उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे। आया। वायरल वीडियो में बिट्टू बजरंगी एक श्यामू नाम के व्यक्ति साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कृत्य में उसके साथ दो-तीन और व्यक्ति भी शामिल थे।

वायरल वीडियो व श्यामू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी व अन्य के खिलाफ शिकायत से संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना सारण में मुकदमा दर्ज कर नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!