गाडी को शीशा तोड़ 1,30,000/-रू व सोने की चैन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस थाना NIT की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस थाना NIT में हेमराज वासी दिघौट, पलवल ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 19 मई की रात को वह प्रयाग अस्पताल में अपने किसी जानकार से मिलने आया था। जब अगली सुबह उसने गाड़ी को देखा तो कोई नामपता ना मालुम व्यक्ति गाड़ी का शीशा तोड़ कर गाड़ी से 1,30,000/-रू और एक सोने की चैन चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर पुलिस थाना NIT में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिसि प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना NIT की टीम ने CCTV फुटेज की सहायता से आरोपी जोगेन्द्र गाँव दिघौट, पलवल को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी शिकायतकर्ता को जानता था और उसको पता था की गाड़ी में पैसे और चैन रखी है। वह शिकायतकर्ता के पिछे गया और जब वह अस्पताल के अंदर गया तो उसने गाड़ी का शीशा तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया।

आरोपी से पुछताछ के बाद 1,30,000/-रू और सोने की चैन बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!