शनिवार और रविवार को सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद !

हरियाणा ! कोरोना वायरस के चलते हरियाणा में शनिवार और रविवार को सभी दुकानें और दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे ! जरुरी सेवाओं और चीजों से जुड़े लोगों को छूट दी जाएगी ! इस संबंध में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया है ! हालांकि पूरी गाइडलाइन सरकार द्वारा अभी जारी नहीं की गई है !

हरियाणा के विधायकों और मंत्रियों के लिए जा रहे कोरोना सैंपल : हरियाणा के सभी जिलों के सिविल सर्जन द्वारा अपने-अपने जिलों के विधायकों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। आगामी 26 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि सभी सिविल सर्जन अपने विधायकों के कोरोना टेस्ट करना सुनिश्चित करें। हरियाणा विधानसभा में इस बार बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के एंट्री नहीं होगी। जिस भी विधायक, पत्रकार व अधिकारी का कोरोना निगेटिव आया होगा, उसे ही एंट्री दी जाएगी। 3 दिन पुरानी रिपोर्ट ही मान्य होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!