अवैध नशा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 223 ग्राम गांजा व 4.21 ग्राम स्मैक बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 17 फरवरी को अपराध शाखा बॉर्डर व अपराध शाखा DLF की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए समीर वासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को 223 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट के पास से काबू किया, वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने शांतनु वासी फतेहपुर चंदीला को 4.21 ग्राम स्मैक सहित फतेहपुर चंदीला से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!