वाहन चोरी के मामले में आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिजेंदर उर्फ बिजू गांव धौज का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने थाना कोतवाली के मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सेक्टर-55 प्रतापगढ़ पुल से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

जिसके संबंध में रामबीर वासी आदर्श नगर, मलेरना रोड, बल्लभगढ़ ने एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 13 दिसम्बर को सुबह अपनी मोटरसाइकिल कंपनी UNITED GLASS AGENCY नियर बाटा पुल के पास खडी की थी, वापस आने पर मोटरसाइकिल नही मिली थी।

आरोपी से पूछताछ में थाना कोतवाली के मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी से एक और मोटरसाइकिल आरोपी के घर से बरामद हुई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!