होली मिलन समारोह में बिना खर्ची के नौकरी प्राप्त युवाओं व नि:स्वार्थ सेवा वालों का सम्मान

बल्लभगढ़ : ग्रामीण युवा विकास समिति पन्हैरा खुर्द के सत्संग भवन में धूमधाम से चंदन टीका एवं फूलों की होली का समारोह मनाया गया ! जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बबली उपस्थित रहे। समिति महासचिव गोपाल शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर गांव से बिना खर्ची पर्ची नौकरी प्राप्त करने वाले सपना शर्मा , कृष्ण वत्स, तरुण, मुकुल, मीनू काद्यान्न, विशाल, मनीष तथा समाज हित में नि:स्वार्थ कार्य करने वाले रणवीर सिंह, प्रभु दयाल अध्यक्ष प्रजापत समाज, कर्मवीर अटाली और नेहा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कविता के माध्यम से कर्मवीर अटाली ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में गायक कलाकारों की टीम से राकेश, रविदत्त शर्मा व दिनेश के द्वारा रसियों के माध्यम से समाज में भयंकर रूप ले रही दहेज प्रथा बीमारी पर कड़ा प्रहार किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नानक चंद, डी के शर्मा, इंद्राज मास्टर, शीशराम, रतन सिंह, रघु वत्स, वीरेंद्र, हरीश, मदन मेम्बर, महेश दुधिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!