देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा ‘पुरुष व्यक्तित्व’ एक्टिविटी आयोजित

फरीदाबाद 10 जुलाई। देव मानव सेवा ट्रस्ट की ट्रस्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा द्वारा एक राष्ट्रीय एक्टिविटी पुरुष व्यक्तित्व आयोजित की गई। इस एक्टिविटी में देव मानव सेवा ट्रस्ट की पूरी टीम से अपनी अलग-अलग परिधान में कई तस्वीरें मांगी गई थी। इन तस्वीरों से उनके व्यक्तित्व को जांचना था। यह कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व संयोजक डिंपल गर्ग द्वारा किया जाना था। इस एक्टिविटी में काफी पुरुष साथियों ने हिस्सा लिया और उन्हें काफी गहन अध्ययन के बाद अलग अलग व्यक्तित्व से नवाजा गया।
देव मानव सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा द्वारा इन सब पुरुष साथियों को धर्म ज्ञानानंद सरस्वती (ऋषि व्यक्तित्व), भावेष भट्ट (शहजादा व्यक्तित्व), प्रमोद कौशिक (विद्वान व्यक्तित्व), तरुण निहाल (खलनायक व्यक्तित्व), लखन शर्मा (व्यापारी व्यक्तित्व), कृष्णा पांडे (दयावान व्यक्तित्व), संजय शर्मा (व्यवसाई व्यक्तित्व), आफ़ताब मिर्जा (नेता व्यक्तित्व), संजीव पांडे (सज्जन व्यक्तित्व), राजीव शर्मा (धार्मिक व्यक्तित्व), शिव कुमार भोजल (न्यायाधीश व्यक्तित्व), आदित्य मिश्रा (राजसी व्यक्तित्व), संतोष टण्डन (मॉडल व्यक्तित्व) लोकेश वर्मा (पढ़ाकू व्यक्तित्व) से नवाजा गया।



