भ्रष्टाचारियों को जेल भी होगी और उनसे धन की वसूली भी की जाएगी : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

- सरकार फरीदाबाद एमसीएफ कार्यालय के भ्रष्टाचार पर कर रही है जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कार्यवाही
- दोषी चाहे कोई भी हो वह किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
- दुष्यंत चौटाला कर रहे थे जजपा सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित
- सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम ने कि बतौर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
- प्रदेश की छोटी पंचायत में अधिक से अधिक पार्षद जिताने का काम करें कार्यकर्ता
फरीदाबाद/बल्लभगढ़ : हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही कर रही है। इस पॉलिसी के तहत एमसीएफ फरीदाबाद के कार्यालय में भ्रष्टाचार हो या प्रदेश में किसी भी विभाग के भ्रष्टाचार की बात हो उसमें जो भी कोई दोषी पाया जाएगा, उसकी जेल भी होगी और उससे उस भ्रष्टाचार से संबंधित धनराशि की वसूली भी की जाएगी। सरकार जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के अलावा अंतिम छोर के व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने पर काम कर रही है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बल्लभगढ़ के अग्रवाल भवन में दीपक चौधरी द्वारा आयोजित जननायक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बल्लभगढ़ अग्रवाल भवन में एक हॉल कमरा उपलब्ध करवाने पर महाराजा अग्रसेन के नाम ई-डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा भी की जो कि फरीदाबाद के युवाओं के लिए पढ़ाई की सफलता के लिए कारगर साबित हो। ताकि इस लाइब्रेरी में युवा आईएएस, आईपीएस, एचपीएससी, एचएससी, यूपीएससी, सेना भर्ती तथा अन्य एसएससी की भर्तियों की आन लाईन शिक्षा प्रणाली प्लेट फार्म के तहत तैयारियां नि:शुल्क कर सके।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार व्यापारियों वर्ग के लिए इज डूइंग और अंतिम छोर व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वचनबधता के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावा सरकार का मुख्य लक्ष्य सरकार की जन हितेषी समस्याओं का निदान करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करके उन्होंने राशन कार्ड पर किसी भी प्रांत का व्यक्ति किसी दूसरे प्रांत में जाकर अपने राशन कार्ड का लाभ खाद्य पदार्थों के अलावा राशन कार्ड से मिलने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी आसानी से ले सकता है।
उन्होंने कहा कि जब से मुझे फरीदाबाद जिला की ग्रीवैन्स कमेटी का चेयरमैन का दायित्व मिला है। तभी से हम आमजन की सामूहिक जन समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। सबसे पहले फरीदाबाद के इंडस्ट्रीज क्षेत्र में सड़कों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने में आ रही समस्याओं का निदान कर के वहां की सामूहिक समस्याओं का निपटारा सरकार द्वारा किया गया है और जल्द ही अगले माह में फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में चौड़ी सड़कें और सीवरेज का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद क्षेत्र में ग्रीवेंस की बैठकों में पहुंचने पर मुझे सबसे ज्यादा सीवर की समस्याओं से अवगत कराया जाता है। जो कि सबसे गंभीर समस्या है। प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के जिला वन अधिकारी द्वारा एसटीपी प्लांट तक पाइप लाइन बिछाने की एनओसी नहीं मिल रही है। इसको लेकर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के विदाई कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ड्यूटी लगाई है।
अगले एक माह में फरीदाबाद गंदे पानी की निकासी के लिए चार बड़े बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जिनसे फरीदाबाद में सीवेज और बरसाती पानी की निकासी में इसी प्रकार की समस्याएं आम जनता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एमसीएफ कार्यालय में भ्रष्टाचार की मांग सबसे पहले विधानसभा में उन्होंने स्वयं उठाई थी और उस पर सरकार गंभीरता से जीरोडोल पॉलिसी के तहत कार्य कर रही है। इसमें चाहे कोई आईएएस अधिकारी हो या कोई और अधिकारी उससे भ्रष्टाचार की रिकवरी भी की जाएगी और सख्त से सख्त सजा भी दिलवाई जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश की छोटी पंचायत में अधिक से अधिक पार्षद जिताने का काम करें। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जजपा संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को पूर्वांचल संघ का अलग से कैडर बनाने को कहा और अन्य बेहतर काम करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जजपा का संगठन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समानान्तर मजबूत हो रहा है। पहले चौधरी देवी लाल की पार्टी को ग्रामीण क्षेत्र की पार्टी माना जाता था। लेकिन अब जननायक जनता पार्टी को शहरी पार्टी भी लोग कहने लगे हैं क्योंकि शहरों में जननायक जनता पार्टी का संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है।
जजपा सम्मान समारोह के आयोजक दीपक चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी उस पर खरा उतरने का पूरा हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा एमसीएफ के माध्यम से बल्लभगढ़ में 5 करोड रुपए की धनराशि के विभिन्न विकास कार्य और एक करोड़ रुपए की धनराशि से डी प्लान के तहत विकास कार्यों का जिक्र भी किया। जो जल्द ही पूरे हो जाएंगे।
सम्मान समारोह को जजपा के राष्ट्रीय सचिव राजाराम ठाकुर और प्रदेश सचिव अरविंद भारद्वाज, जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार और हात्म अधाना, सुभाष चौधरी, मास्टर सतीश फोगाट, सुरेश शास्त्री, अनिल भाटी, पदम अली, तूही राम भारद्वाज, प्रेम किशन आर्य, देवेंद्र सरोत, प्रदेश महिला सचिव श्वेता शर्मा, श्याम सिंह चौहान, हंसराज टपासिया, उमेश भाटी, प्रह्लाद सिंह देशवाल, कैलाश गर्ग, रोशनलाल टुटेजा, अजय मित्तल जेपी शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल तथा अन्य शहर की गणमान्य संस्थाओं ने फूल मालाओं, पगड़ी बांधकर तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया। मंच संचालन रिछ पाल लांबा ने किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रदेश सचिव ठाकुर राजा राम, कृष्ण जाखड़, पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर, नलिन हुड्डा, अरविंद भारद्वाज, दीपक चौधरी ,जग्गी मेंबर, हाजी करामत अली, कुलदीप तेवतिया, ललित कुमार बंसल, मास्टर सतीश फोगाट, उमेश भाटी, अनिल खुटेला, सुनील शास्त्री, प्रेम सिंह धनकर, श्याम सिंह, बेगराज नागर, हतम अधाना, श्वेता शर्मा, गीतांजलि अहलावत, संदीप कपसिया, अजय भड़ाना, गजेंद्र भड़ाना, रिचपाल लांबा, अनिल भाटी, शोराज अधाना, महेश पटेल, कृष्ण कपासिया, प्रेम कृष्ण, देवेंद्र मान, भारत यादव, पहलाद सरपंच, सूरत चौहान, माणिक मोहन शर्मा, परदीप चौधरी, सचिन कौशिक, नेपाल फौजी, सुनील डिंडे, सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



