शेयर मार्केट में निवेश कर, मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने के मामले मे साइबर थाना NIT की टीम ने 3 आरोपियों को दबौचा

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठागों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में शेयर मार्केट में निवेश करा मुनाफा कमाने के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामला में जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना NIT में साऊथ एंड अपार्टमेंट, चार्मवुड विलेज सुरजकुंड रोड फरीदाबाद के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोडा गया, जहां इंवेस्टमेंट की टिप्स दी जाती थी। शिकायतकर्ता ने भी इंवेस्टमेंट करने को कहा। इसके बाद उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 6,16,001/-रू ठगों के खाता में भेजे। जिस निवेश के बदले में शिकायतकर्ता को पैसा वापिस नही दिया गया। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी सुरेश (32) वासी गांव नायन, जयपुर, विजय परसोया (28) गांव लिसाडिया, सीकर हाल ग्रीन पार्क कालोनी, जयपुर व विजय शान्तव (32) वासी जमुनापुरी कॉलोनी जयपुर राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी सुरेश खाताधारक है और इसने अपना खाता विजय शान्तव को दिया था औऱ विजय शान्तव को आगे खाता विजय परसोया को दिया था। जिसने खाता आगे ठगों को दे दिया था।

आरोपी सुरेश के खाता में मामले से जुडे 2 लाख रूपये आये थे। आरोपियों को पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!