क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने चोरी के मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो इको कार बरामद

फरीदबाद : पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश के तहत कार्य करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को अलग-अलग गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अनिल और मुस्तकीम संजय कॉलोनी, मुजेसर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक-एक इको कार बरामद की है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल को कोतवाली थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुए वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा पिछले माह बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्र से घर के बाहर खड़ी इको कार की चोरी के मामले में आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आरोपी नशा करने के आदि है और अपने मँहगे शौक को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!